भारत

CDS ने त्रिशक्ति कोर, वायुसेना स्टेशन और उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया

jantaserishta.com
10 April 2023 8:34 AM IST
CDS ने त्रिशक्ति कोर, वायुसेना स्टेशन और उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस), जनरल अनिल चौहान ने 8 और 9 अप्रैल को त्रिशक्ति कोर के जीओसी के साथ वायुसेना स्टेशन और उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। यहां सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने क्षेत्र में अवसंरचना विकास, परिचालन और संचालन तैयारियों के प्रगति की समीक्षा की। सीडीएस अनिल चौहान ने इस दौरान दूरदराज के इलाकों में तैनात सैनिकों के साथ बातचीत की और उनके उच्च मनोबल तथा व्यावसायिक कुशलता की सराहना की। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, जनरल अनिल चौहान ने सुकना में त्रिशक्ति कोर मुख्यालय का भी दौरा किया, जहां उन्हें सिक्किम की उत्तरी सीमाओं पर परिचालन स्थिति की जानकारी दी गई। उन्होंने हाल ही में पूर्वी सिक्किम में हुए हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के समय नागरिक प्रशासन और स्थानीय आबादी को सहायता पंहुचाने तथा बल संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सैन्यदल की सराहना की।
सीडीएस ने सैन्य दल को मजबूत प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित करने और हमेशा सतर्क रहने के लिए कहा। उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि सैनिकों को सूचना प्रौद्योगिकी के नवीनतम रुझानों, उभरते साइबर खतरों और जवाबी उपायों के प्रति खुद को हमेशा सचेत रखना चाहिए। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने उत्तर बंगाल के अग्रिम क्षेत्रों और सेना के त्रिशक्ति कोर मुख्यालय के दौरे में मुख्य तौर पर यहां अवसंरचना विकास, परिचालन और संचालन तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story