भारत

हेलिकॉप्टर हादसे में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, बिपिन रावत समेत 14 लोगों की गई जान

jantaserishta.com
15 Dec 2021 12:46 PM IST
हेलिकॉप्टर हादसे में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन, बिपिन रावत समेत 14 लोगों की गई जान
x

नई दिल्ली: हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का निधन हो गया है. आठ दिसंबर को तमिलनाडु में हुए भयावह हेलिकॉप्टर हादसे में अकेले जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन को लेकर भारतीय वायु सेना ने जानकारी साझा की. वे लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे. इस हादसे में बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत 13 लोगों का निधन हो गया था. हादसे में सिर्फ वरुण सिंह ही अकेले बचे थे. बुधवार को वे जिंदगी की जंग को हार गए.

आईएएफ ने ट्वीट कर कहा, भारतीय एयरफोर्स को यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन का इलाज के दौरान आज निधन हो गया. वे 8 दिसंबर 2021 को हुए हादसे में अकेले जिंदा बचे थे. एयरफोर्स अफसर उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं.
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह यूपी के देवरिया के खोरमा कन्हौली गांव के रहने वाले थे. उनका इलाज वेलिंग्टन के अस्पताल में चल रहा था. बेंगलुरु और पुणे के डॉक्टर इनका इलाज कर रहे थे. वरुण ग्रुप कैप्‍टन अभिनंदन वर्धमान के बैचमेट रहे हैं. अभिनंदन वर्धमान ने ही 27 फरवरी 2019 को भारत की सीमा में घुसे पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story