भारत

सीडीपीओ व उसका चपड़ासी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Shantanu Roy
20 April 2023 6:51 PM GMT
सीडीपीओ व उसका चपड़ासी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
x
फतेहगढ़ साहिब। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान फतेहगढ़ साहिब में तैनात बाल विकास प्रोजैक्ट अफसर (सी.डी.पी.ओ.) मंजू भंडारी व उसके चपड़ासी बलिहार सिंह को 20,000 रुपए की कथित रिश्वत मांगने व हासिल करते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। विजीलैंस ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त सी.डी.पी.ओ. व उसके चपड़ासी को फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव रिउना नीवां की रहने वाली ममता की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। विजीलैंस ब्यूरो के पुलिस थाना पटियाला रेंज में दोनों कथित आरोपीयों के खि़लाफ़ मामला दर्ज किया गया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story