भारत

भयानक हादसा CCTV LIVE वीडियो...सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने कुचला, फिर...

jantaserishta.com
23 Aug 2025 1:32 PM IST
भयानक हादसा CCTV LIVE वीडियो...सड़क पार कर रही महिला को डंपर ने कुचला, फिर...
x
वीडियो वायरल.
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से सड़क दुर्घटना का एक भयभीत कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जिसको देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यहां रक्सा थाना क्षेत्र के पुनावली रोड पर जब एक वृद्ध महिला अपने मकान से सड़क पार कर रही थी, तभी वह अचानक सामने से चले आ रहे डंपर की चपेट में आ गई. जिससे महिला घायल हो गई. मौके पर मौजूद लोगों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र स्थित कल्ली टोरिया में 65 वर्षिय कुसमा अहिरवार अपने परिवार के साथ रहती हैं. शुक्रवार की सुबह वह अपने मकान के सामने बाड़े में बकरियों को चारा डालने जा रही थीं. तभी सड़क पार करते समय पुनावली रोड की ओर जा रहे गिट्टी से भरे एक डंपर से वह टकरा गईं और उसके नीचे आ गईं. जिस कारण वह बुरी तरह से घायल हो गईं.
आसपास मौजूद परिवार और क्षेत्र के लोगों ने डंपर को रुकवा कर सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से कुसमा को इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा. जहां उनकी हालात नाजुक बनी हुई है. फिलहाल पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. घायल मिला के बेटे विशन ने बताया कि मेरी मां निकल रही थी, तभी ट्रक वाले ने टक्कर मार दी. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका इलाज जारी है, लेकिन हालत नाजुक बनी हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story