भारत

पुंछ आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
8 May 2024 5:42 PM IST
पुंछ आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, सेना का सर्च ऑपरेशन जारी
x
जंगलों में चप्पे-चप्पे पर छानबीन जारी है, लेकिन, अभी तक हमले में शामिल आतंकियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
जम्मू कश्मीर: जम्मू कश्मीर के पुंछ में वायु सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस घटना में शामिल आतंकियों की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल, 4 मई को शाम छह बजे के करीब स्टूडेंट कोर्ट इलाके में पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट के आतंकियों ने घात लगाकर वायु सेना के काफिले पर हमला किया, जिसमें वायु सेना का एक जवान शहीद और चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
सुरक्षा बलों की ओर से आतंकियों की तलाश को लेकर पिछले पांच दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। जंगलों में चप्पे-चप्पे पर छानबीन जारी है, लेकिन, अभी तक हमले में शामिल आतंकियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
इसी बीच भारतीय सेना को उन आतंकियों की तस्वीर हाथ लगी है, जिन आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया था। दरअसल, इलाके में सेना की ओर से लगाए गए सीसीटीवी में इन आतंकियों की तस्वीर कैद हुई है। जिसे भारतीय सेना ने जारी किया है, ताकि स्थानीय जनता को अगर इनके बारे में कोई जानकारी पता लगे तो वह सुरक्षा बलों को साझा कर सकें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story