भारत

कारोबारी के बेटे के अपहरण का सीसीटीवी आया सामने, युवती भी आई नजर

jantaserishta.com
2 May 2024 10:10 AM IST
कारोबारी के बेटे के अपहरण का सीसीटीवी आया सामने, युवती भी आई नजर
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर इलाके में एक कारोबारी के बेटे का बुधवार दोपहर में अपहरण हो गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा गया है कि कुछ लोग उसे कार में बिठाकर जबरन ले जा रहे हैं। हालांकि, शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि लड़का अपनी मर्जी से इन लोगों के साथ गया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर क्षेत्र में शिवा ढाबा है। ढाबा के मालिक के 15 वर्षीय बेटे का बुधवार को कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अपहरण करने के दौरान एक युवती ने एक तरफ से लड़के को कवर किया, जबकि दूसरी तरफ से दो अन्य लोगों ने उसे धक्का देकर कार में बैठा लिया।
घटना के बाद पुलिस ने दावा किया है कि अब तक की जांच में पता चला है कि कारोबारी का नाबालिग बेटा अपनी मर्जी से गया है। उसको सकुशल बरामद करने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर कार को ट्रेस कर उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ-साथ मोबाइल लोकेशन की भी जांच की जा रही है। पुलिस अन्य सीसीटीवी को भी चेक कर रही है। पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़का उन लोगों को जानता है जिन्होंने उसका अपहरण किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story