भारत

2 मौत का सीसीटीवी फुटेज वायरल, जानें क्या दिखा?

jantaserishta.com
7 Jun 2025 2:47 PM IST
2 मौत का सीसीटीवी फुटेज वायरल, जानें क्या दिखा?
x
मचा कोहराम.
नागपुर: नागपुर शहर के मानेवाडा इलाके में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह दर्दनाक हादसा रात 12 बजकर 43 मिनट पर हुआ, जिसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं.
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक और टेम्पो की जोरदार टक्कर साफ तौर पर देखी जा सकती है. जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान नितीन राजेंद्र कटारे और कोमल भगवती यादव के रूप में हुई है.
दोनों आपस में पड़ोसी थे और पढ़ाई के साथ-साथ कैटरिंग का काम भी करते थे. घटना वाले दिन दोनों मानेवाडा परिसर से कैटरिंग का काम खत्म कर तुकडोजी चौक की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान एक टेम्पो सड़क पार कर रहा था, जिससे उनकी बाइक सीधी टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात टेम्पो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है. हादसे के बाद दोनों के परिवारों में शोक की लहर फैल गई है. पुलिस ने मृतकों के परिजनों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story