भारत

मस्जिदों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे, धर्मगुरु ने लिया फैसला

jantaserishta.com
14 April 2022 9:26 PM IST
मस्जिदों में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे, धर्मगुरु ने लिया फैसला
x
पढ़े पूरी खबर

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन कस्बे (MP Khargone) में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने के बाद हुई हिंसा और सांप्रदायिक तनाव के बाद मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे (CCTV cameras) लगाए जाएंगे. एक मुस्लिम धर्मगुरु ने कहा कि कैमरे लगाने से ऐसे मामलों में दोषियों का पता लगाने में आसानी होगी. यह काम पूरे प्रदेश में किया जाएगा.

एजेंसी के अनुसार, मौलवी ने कहा कि हमने भोपाल में मस्जिदों में सीसीटीवी कैमरे (CCTV cameras) लगाना शुरू कर दिया है. भोपाल के शहर काजी सैयद मुश्ताक अली नदवी ने कहा कि हमने मौलवियों से पूरे प्रदेश में ऐसा करने का अनुरोध किया है. सीसीटीवी कैमरे पत्थर फेंकने वालों पर नकेल कसेंगे. रामनवमी के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा में पत्थर फेंके गए थे, जिसके बाद खरगोन में हिंसा हुई थी. इस घटना के बाद कस्बे में कर्फ्यू लगा दिया गया. नदवी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चलेगा कि ऐसी घटनाओं के दौरान कहां से पत्थर फेंके गए. खरगोन में कथित तौर पर हिंसा में शामिल लोगों के 'अवैध ढांचों' को गिराना पूरी तरह गलत है.
मौलवी ने कहा कि समाज कानून से चलता है. अपराध करने वाले को सजा मिलनी चाहिए, उसके परिवार को नहीं. अगर परिवार का एक सदस्य कुछ गलती करता है तो घरों को क्यों तोड़ा जा रहा है. घरों को तोड़े जाने के इस अभियान के कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं. भारत में सदियों से सभी धर्मों के त्योहार मनाए जा रहे हैं. जब भोपाल में मुसलमानों का शासन था, तब हिंदू भाई अपने त्योहारों पर जुलूस निकालते थे. 300 साल में कभी भी किसी मुसलमान ने हिंदुओं के जुलूस पर पत्थर नहीं फेंका. कोई मुसलमान अब पत्थर क्यों फेंकेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story