भारत

सीसीएस की बैठक सिर्फ फायर फाइटिंग जैसी, सरकार को बुलानी चाहिए सर्वदलीय बैठक: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत

jantaserishta.com
23 March 2026 11:54 AM IST
सीसीएस की बैठक सिर्फ फायर फाइटिंग जैसी, सरकार को बुलानी चाहिए सर्वदलीय बैठक: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत
x
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने पश्चिमी एशिया की स्थिति पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति (सीसीएस) की बैठक पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार का 'फायर फाइटिंग' जैसा कदम है। अभी संसद सत्र चल रहा है और संकट पूरे देश का है। सीसीएस के बाद सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए।
सुखदेव भगत ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सीसीएस की बैठक रविवार को हुई, लेकिन यह तो 'फायर फाइटिंग' जैसा लग रहा है। क्या सरकार के पास कोई अंदेशा नहीं था? यह युद्ध इतने लंबे समय से चल रहा है। ये कदम काफी देर से उठाए गए हैं। यह अलग बात है कि नीति अच्छी है, लेकिन क्रियान्वयन का स्तर क्या होगा?"
उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, "अभी अलग-अलग राज्यों में चुनाव है। भाजपा किसी भी परिस्थिति में चुनाव को पहले तवज्जो देती है। मेरा मानना है कि सीसीएस की बैठक के बाद क्रियान्वयन सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी बनती है।"
कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि गैस और तेल को लेकर पश्चिमी एशिया पर निर्भरता है, लेकिन लैटिन अमेरिका, अफ्रीका और रूस हमारे लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। अल्पकालीन और दीर्घकालीन नीतियों को लेकर समन्वय हो, इसको लेकर भी सरकार को काम करना चाहिए।
इसी बीच, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने पश्चिम बंगाल में एआईएमआईएम और 'आम जनता उन्नयन पार्टी' के गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "जहां भी सेक्युलर फोर्सेज के वोटों का बिखराव हो, तो वो अप्रत्यक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी के सपोर्ट में होता है। असदुद्दीन ओवैसी इसके लिए जाने भी जाते हैं, माने भी जाते हैं और उन पर आरोप भी लगते हैं। वह निश्चित रूप से ऐसी चीजें करते हैं ताकि वोटों का विभाजन हो। ओवैसी ये काम बहुत निष्ठा से करते हैं, इसलिए हम इन्हें भारतीय जनता पार्टी की 'बी-टीम' कहते हैं।"
असम में कई कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने पर सुखदेव भगत ने कहा, "असम में भारतीय जनता पार्टी अब 'कांग्रेस युक्त भाजपा' बन चुकी है। असम में भाजपा को नेताओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है, इसीलिए वे कांग्रेस नेताओं को लाकर चुनाव लड़ रहे हैं। हालांकि, मैं यह कह सकता हूं कि गौरव गोगोई के नेतृत्व में असम में हमारी सरकार बनने जा रही है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story