भारत

CBSE ने स्टूडेंट्स के लिए शुरू की ये स्कीम

Shantanu Roy
21 Sept 2023 6:31 PM IST
CBSE ने स्टूडेंट्स के लिए शुरू की ये स्कीम
x
लुधियाना। सैंट्रल बोर्ड ऑफ़ सैकंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने सिंगल गर्ल चाइल्ड को स्कॉलरशिप देने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी है। सी.बी.एस.ई. की आधिकारिक वैबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि कैंडिडेट्स इसके लिए खुद आवेदन नहीं कर सकते इसके लिए स्कूल के जरिए ही आवेदन किया जा सकेगा। इसके अलावा सी.बी.एस.ई. ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2022 को रिन्यू कराने के लिए भी पोर्टल खोल दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 18 अक्तूबर रखी गई है। जो इच्छुक कैंडिडेट्स आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपने स्कूल प्रमुख से इस विषय में जाकर बात करनी होगी। हर सिंगल गर्ल चाइल्ड जो सी.बी.एस.ई. से एफिलिएटिड स्कूल में 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ रही है।
वो इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती है। सिंगल गर्ल चाइल्ड के 10वीं कक्षा में 60% से अधिक अंक होने चाहिएं, तभी इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है। राशि की बात करें तो इस स्कॉलरशिप के तहत हर योग्य स्टूडैंट को 500 रुपए की राशि दी जाएगी। यह स्कॉलरशिप राशि अधिकतम 2 साल के लिए अवॉर्ड की जाएगी। सिर्फ भारतीय नागरिक ही इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे। सी.बी.एस.ई. ने पिछले कुछ सालों से सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य गर्ल चाइल्ड को प्रमोट करना है। इसके तहत बोर्ड छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मदद करता है। छात्रवृत्ति की राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में भेजी जाती है। जिन छात्राओं को इस योजना का लाभ आगे भी लेना है, वे अगले साल भी इसे जारी रख सकती हैं। हालांकि इसके लिए भी आवेदन देना होगा।
Next Story