भारत

रद्द होंगी CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की फिजिकल परीक्षाएं? सुप्रीम कोर्ट याचिका पर सुनवाई के लिए हुआ राजी

jantaserishta.com
21 Feb 2022 11:14 AM IST
रद्द होंगी CBSE-ICSE और स्टेट बोर्ड की फिजिकल परीक्षाएं? सुप्रीम कोर्ट याचिका पर सुनवाई के लिए हुआ राजी
x

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट राज्यों के बोर्ड, आईसीएसई और सीबीएसई सहित सभी बोर्ड्स की फिजिकल परीक्षाओं के रद्द किए जाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है.

15 से अधिक राज्यों के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों द्वारा दायर याचिका में आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए एक वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति की मांग की गई है. पिछले साल, सीबीएसई, सीआईएससीई, अन्य राज्य बोर्डों ने वैकल्पिक मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर छात्रों का मूल्यांकन करने का फैसला लिया था. छात्रों का मूल्यांकन आंतरिक परीक्षा और बोर्ड द्वारा तैयार किए गए एक तय मानक के आधार पर किया गया.
गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म 2 परीक्षा की तारीखों की घोषणा भी कर दी है. टर्म 2 की परीक्षा 26 अप्रैल से होगी. इस बीच, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा ICSE कक्षा 10 और ISC कक्षा 12वीं की परीक्षा अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने की संभावना है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story