भारत

CBSE के डिप्टी सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
22 May 2023 10:24 AM IST
CBSE के डिप्टी सेक्रेटरी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में हुआ ये खुलासा
x
सुसाइड नोट के आधार पर यही माना जा रहा है कि वे बीमारी को लेकर तनाव में थे।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के डिप्टी सेक्रेटरी वेंकटेश सिंह ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। गाजियाबाद के कौशांबी क्षेत्र स्थित सुमेरू सोसाइटी के फ्लैट में उनका शव फांसी पर चादर के सहारे लटका मिला। वे सीबीएसई मुख्यालय दिल्ली में कार्यरत थे और करीब दो महीने से ऑफिस नहीं जा रहे थे। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है। ये भी लिखा है कि वे अपनी बीमारी से परेशान आ चुके थे। नोट में उन्होंने अपनी फैमिली और ऑफिस वालों की तारीफ की है। सुसाइड नोट के आधार पर यही माना जा रहा है कि वे बीमारी को लेकर तनाव में थे।
वेंकटेश सिंह मूलत: गोरखपुर जिले के रहने वाले थे और गाजियाबाद की सुमेरू सोसाइटी के फ्लैट में अकेले रहते थे। रविवार सुबह करीब 9 बजे मेड काम करने के लिए पहुंची। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने परिजनों को सूचित किया। इसके बाद सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड को बुलवाकर बलपूर्वक दरवाजा खोला गया।
फ्लैट के स्टडी रूम में वेंकटेश सिंह की लाश फांसी पर लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को गोरखपुर ले गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story