भारत

CBSE ने परीक्षा कार्यक्रम में किये बदलाव, नई तारीख का हुआ ऐलान

Shubhra Nandy
9 March 2021 6:29 AM IST
CBSE ने परीक्षा कार्यक्रम में किये बदलाव, नई तारीख का हुआ ऐलान
x
‘काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस’ (सीआईसीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के कुछ विषयों की परीक्षा की तारीखों में सोमवार को बदलाव किया.

जनता से रिश्ता वेबडेसक | 'काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस' (सीआईसीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के कुछ विषयों की परीक्षा की तारीखों में सोमवार को बदलाव किया.

आईसीएसई (कक्षा 10वीं) की संशोधित समय सारणी के मुताबिक,"अपरिहार्य परिस्थितियों" के कारण 13 और 15 मई को कोई परीक्षा नहीं होगी.
इन परीक्षाओं में हुआ बदलाव
कक्षा 10वीं की अर्थशास्त्र (समूह द्वितीय इलेक्टिव) की परीक्षा जो पहले 13 मई को होनी थी, वह अब चार मई को आयोजित की जाएगी. 15 मई को होने वाली 'आर्ट पेपर 2' (प्रकृति ड्राइंग/पेंटिंग) की परीक्षा अब 22 मई को होगी. 'आर्ट पेपर 3' (ऑरिजनल कॉम्पोजिन) और 'आर्ट पेपर 4' (एप्लाइड आर्ट) का इम्तिहान क्रमश: 29 और पांच जून को होगा.
16 जून तक होंगी परीक्षाएं
आईएससी (कक्षा 12वीं) की संशोधित समयसारणी के मुताबिक, 13 और 15 मई और 12 जून को कोई परीक्षा नहीं होगी. सीआईसीएसई के मुख्य कार्यपालक और सचिव गेरी अराथून ने कहा कि 'इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सकेंडरी एजुकेशन' (आईसीएसई) के तहत कक्षा 10वीं की परीक्षा पांच मई से सात जून के बीच होंगी. 'इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन' (आईएससी) के तहत 12 वीं कक्षा के इम्तिहान आठ अप्रैल से 16 जून तक होंगे."
उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम स्कूलों के प्रमुखों के माध्यम से जुलाई तक जारी कर दिए जाएंगे.


Next Story