भारत

CBSE 10वीं और 12वीं के 2nd term के एग्जाम ऑफलाइन मोड में होंगे, यहां देखें डिटेल्स

jantaserishta.com
9 Feb 2022 7:35 PM IST
CBSE 10वीं और 12वीं के 2nd term के एग्जाम ऑफलाइन मोड में होंगे, यहां देखें डिटेल्स
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं के 2nd term के एग्जाम 26 अप्रैल से होंगे. हालांकि 10th और 12th की परीक्षाओं की डेटशीट बाद में आएगी. खास बात ये है कि परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी.

सीबीएसई ने कोरोना के चलते 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टर्म 1 और 2 में करने का फैसला किया था. सीबीएसई क्लास 10 टर्म-1 बोर्ड माइनर विषयों की परीक्षाएं 17 नवंबर और मेजर विषयों की परीक्षाएं 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलीं थीं. वहीं 12वीं क्लास के माइनर विषयों की परीक्षाएं 16 नवंबर और मेजर विषयों की परीक्षाएं 01 से 22 दिसंबर 2021 तक हुई थीं.
CBSE ने अभी 10वीं 12वीं के टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी नहीं किए हैं. बताया जा रहा है कि सीबीएसई जल्द ही टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर सकती है. जो छात्र टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे अपने एग्‍जाम रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक कर पाएंगे. रिजल्‍ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in तथा results.gov.in पर मार्कशीट के तौर पर रिलीज़ किए जाएंगे.
बोर्ड ने अभी तक रिजल्‍ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्‍ट 31 जनवरी तक जारी किए जाने थे, ऐसे में संभव है कि छात्रों के रिजल्‍ट अब किसी भी समय जारी हो सकते हैं. छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखनी होगी. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, CBSE Board परीक्षा के रिजल्‍ट UMANG ऐप, आईवीआरएस, SMS और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story