
नई दिल्ली: 'न्यूजक्लिक' से जुड़े लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सूत्रों के अनुसार अब इस कथित फंडिंग मामले की जांच के लिए CBI ने भी एक मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। CBI इस मामले की जांच को लेकर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है।
न्यूजक्लिक के खिलाफ CBI सहित पांच एजेंसियां जांच कर रही हैं। सबसे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने FIR दर्ज की थी। उसके बाद दिल्ली पुलिस इकोनॉमिक ऑफेंस विंग, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने केस से जुड़े अलग-अलग मामलों में जांच शुरु की। सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) ने न्यूजक्लिक के खिलाफ फॉरेन कांन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





