
x
Delhi दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पीईएसओ अधिकारी और निजी व्यक्ति को रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार किया। आरोपियों को विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक बड़े मामले का भंडाफोड़ करते हुए पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ), पश्चिम सर्किल कार्यालय, नवी मुंबई के संयुक्त मुख्य विस्फोटक नियंत्रक और एक निजी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पीईएसओ अधिकारी का नाम राजेंद्र रावत और निजी व्यक्ति का राहुल बचते है।
सीबीआई को सूचना मिली थी कि आरोपी अधिकारी निजी सलाहकारों और एजेंटों के माध्यम से बड़े पैमाने पर भ्रष्ट आचरण कर रहा है। इसके बाद एजेंसी ने जाल बिछाया। इस दौरान एक निजी व्यक्ति को आरोपी अधिकारी के आवास पर पार्सल पहुंचाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह अधिकारी की पत्नी को 9 लाख रुपए की रिश्वत पहुंचाने आया था। तलाशी में 7.5 लाख रुपए की अतिरिक्त बेहिसाबी नकदी भी बरामद की गई। कार्यालय की तलाशी में एक अन्य एजेंट ने कबूला कि वह रिश्वत के तौर पर 8 लाख रुपए लाया है, जो उसके वाहन से बरामद हुई। वहीं मौके पर मौजूद एक आर्किटेक्ट ने एक अन्य लोक सेवक के लिए 1.5 लाख रुपए की रिश्वत लाने की बात को स्वीकार किया।
सीबीआई ने आरोपी अधिकारी के आवास और कार्यालय से लगभग 26 लाख रुपए की नकदी जब्त की है। इसके अलावा आपत्तिजनक दस्तावेज, चैट रिकॉर्ड और पीईएसओ आवेदनों की सूची भी बरामद की गई है। दोनों आरोपियों को शनिवार को ठाणे स्थित विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 1 अक्टूबर तक पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पहले, सीबीआई ने घर खरीदारों से धोखाधड़ी और वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के साथ सांठगांठ के आरोपों पर कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई के बिल्डरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई ने 6 अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं और तीनों महानगरों में कुल 12 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है।
Tagsसीबीआईरिश्वतखोरीगिरफ्तारीPESO अधिकारीनवी मुंबईनकदी बरामदराजेंद्र रावतराहुल बचतेभ्रष्टाचारपुलिस रिमांडजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





