भारत

सीबीआई ने बच्चा चोरी गैंग पर कसा शिकंजा, ताबड़तोड़ छापे जारी, खुला ये राज

jantaserishta.com
6 April 2024 10:31 AM IST
सीबीआई ने बच्चा चोरी गैंग पर कसा शिकंजा, ताबड़तोड़ छापे जारी, खुला ये राज
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: मानव तस्करी के मामले में दिल्ली के केशव पुरम इलाके में सीबीआई की रेड जारी है. शुक्रवार से ही यहां सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है. रेड के दौरान सीबीआई की टीम ने एक घर से दो नवजात शिशु को बरामद किया है.
शुरुआती जांच में मामला नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का लग रहा है. फिलहाल सीबीआई की टीम इस मामले में बच्चों को बेचने वाली महिला और खरीदने वाले व्यक्ति से पूछताछ भी कर रही है. रेड के दौरान केशव पुरम थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद है. बताया जा रहा है कि मानव तस्करी करने वाले इस गैंग के लोग अस्पताल से नवजात बच्चों की चोरी करते थे.
चाइल्ड ट्रैफिकिंग के इस मामले में सीबीआई ने 7-8 बच्चों को रेस्क्यू करके खरीद फरोख्त करने वाले कुछ लोगों को दिल्ली-एनसीआर से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में अस्पताल के वार्ड बॉय समेत कुछ महिला और पुरुष शामिल हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story