भारत

बड़ा एक्शन: मनीष सिसोदिया के घर पहुंची CBI की टीम, कांग्रेस का आया ये बयान

jantaserishta.com
19 Aug 2022 11:25 AM IST
बड़ा एक्शन: मनीष सिसोदिया के घर पहुंची CBI की टीम, कांग्रेस का आया ये बयान
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: शराब नीति में कथित गड़बड़ी को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई की छापेमारी चल रही है। सात राज्यों में 21 ठिकानों पर यह छापेमारी की जा रही है। छापा पड़ते ही इस पर राजनीति भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने जहां इसे 'अच्छे काम' को रोकने की कोशिश बताया है तो भाजपा कह रही है कि केजरीवाल सरकार खजाना लूटने के बाद विक्टिम कार्ड खेल रही है। वहीं, अब इस मुद्दे पर बीजेपी को कांग्रेस का साथ मिला है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने कहा है कि सीबीआई ने काफी देर कर दी है।

संदीप दीक्षित ने एएनआई से बातचती के दौरान शराब नीति के अलावा स्कूल बनाने और शिक्षक भर्ती में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया और पूछा कि 7-8 साल तक रेड क्यों नहीं डाली गई। संदीप ने कहा, '' दिल्ली सरकार में पिछले 7-8 साल से जो हो रहा था, इसमें आश्चर्य ये है कि अब तक रेड क्यों नहीं पड़ी? आबकारी नीति, स्कूल बनाने में धांधली, शिक्षक भर्ती घोटाला, सिविल डिफेंस भर्ती घोटाला जिसमें भी आप देखेंगे तो उसमे 1 नहीं 10-10 छापे पड़ने चाहिए।''
कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने लिखा, ''एजेंसियों के निरंतर दुरुपयोग का एक बड़ा नुकसान यह भी होता है कि जब वह एजेंसी सही काम भी करे तब भी उसके कदम को शक की दृष्टि से देखा जाता है। ऐसे में भ्रष्ट लोग दुरुपयोग की दुहाई देकर बच निकलते हैं और जो ईमानदारी से जनता के मुद्दे उठाते हैं, वो दुरुपयोग का शिकार होते रहते हैं।''

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story