भारत

CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया रेलवे का जूनियर इंजीनियर

jantaserishta.com
17 March 2026 4:49 PM IST
CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया रेलवे का जूनियर इंजीनियर
x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के एक जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 17 मार्च को हुई।
गिरफ्तार आरोपी झारखंड के बोकारो जिले के भोजूडीह में साउथ ईस्टर्न रेलवे के आद्रा डिवीजन में तैनात था और साइट इंजीनियर के रूप में कार्य कर रहा था। सीबीआई के अनुसार, आरोपी ने एक निजी कंपनी के साइट ऑफिस में बिजली कनेक्शन देने के बदले 15,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी।
इस शिकायत के आधार पर सीबीआई ने 16 मार्च को मामला दर्ज किया और फिर आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
सीबीआई टीम ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही आरोपी के कार्यालय और उसके आवास पर भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया, जो खबर लिखे जाने तक जारी था। सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जल्द ही सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और आगे अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
इस कार्रवाई को रेलवे और अन्य सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। सीबीआई की इस मुहिम से यह साफ संकेत मिलता है कि रिश्वतखोरी के मामलों में अब किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story