
x
हाईकोर्ट के आदेश पर CBI सक्रिय, पंजाब के स्टोन क्रशरों पर जांच
होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले में अवैध खनन के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बुधवार, 14 अक्टूबर को बड़ी कार्रवाई की। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद सीबीआई की टीम ने होशियारपुर के तलवाड़ा और आसपास के कंडी क्षेत्र में स्थित स्टोन क्रशरों पर छापेमारी और जांच की। इस कार्रवाई से खनन कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल मच गई है।
Hoshiarpur, Punjab: The Central Bureau of Investigation (CBI) continued its action in a mining-related case in Hoshiarpur, Punjab, with a CBI team arriving at the mining office located on Tanda Road. The Punjab and Haryana High Court had directed the CBI to take action in connection with the mining case. Following these directions, the agency is carrying out its investigation and related proceedings. As of now, the CBI has not released any official statement regarding the latest action.
— IANS (@ians_india) October 14, 2026
दरअसल, होशियारपुर जिले में बड़े पैमाने पर अवैध खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के आरोपों को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सीबीआई को प्रारंभिक जांच करने के निर्देश दिए थे। अदालत ने खनन गतिविधियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने को कहा है। इससे पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की जांच रिपोर्ट में कई स्थानों पर 20 से 110 फीट तक गहरी खुदाई होने की बात सामने आई थी। रिपोर्ट में खनन गतिविधियों से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई गई थी।
हाईकोर्ट ने जांच एजेंसी को प्रभावित क्षेत्रों का ड्रोन सर्वे कराने और थ्रीडी सैटेलाइट तस्वीरों की मदद से खनन की स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं।अदालत के समक्ष प्रस्तुत जानकारी के अनुसार, होशियारपुर जिले में कुल 31 स्टोन क्रशर पंजीकृत हैं, जिनमें से 26 संचालित बताए गए हैं। हालांकि, इन क्रशरों में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल के स्रोत को लेकर सवाल उठे हैं। सीबीआई को जांच रिपोर्ट दिसंबर तक प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जांच में स्थानीय प्रशासन और खनन विभाग के अधिकारियों की भूमिका भी परखी जा सकती है।फिलहाल बुधवार की कार्रवाई में किसी गिरफ्तारी या जब्ती की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Next Story





