CBI ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को अपनी कस्टडी में लिया

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जबरन वसूली के मामले में अब अनिल देशमुख को सीबीआई ने अपनी हिरासत में ले लिया है। अनिल देशमुख पहले से ही आर्थर रोड जेल में बंद हैं, लेकिन अब जबरन वसूली मामले में सीबीआई ने अनिल देशमुख के खिलाफ केस दर्ज किया और उन्हें अपनी कस्टडी में ले लिया है। उन्हें जल्द ही सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि अनिल देशमुख को पिछले साल नवंबर माह में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





