भारत
CBI की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की रिश्वत लेते IRS अधिकारी समेत दो लोग गिरफ्तार
jantaserishta.com
1 Jun 2025 2:03 PM IST

x
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक वरिष्ठ भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी और एक व्यक्ति को 25 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आईआरएस अधिकारी वर्तमान में करदाता सेवा निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात हैं।
सीबीआई ने रविवार को मामले में एक बयान जारी कर बताया कि सीबीआई ने 2007 बैच के एक वरिष्ठ भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी और एक व्यक्ति को 25 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी वर्तमान में नई दिल्ली में करदाता सेवा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत है।
सीबीआई के मुताबिक, 31 मई 2025 को सीबीआई ने इन दोनों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। आरोप है कि इन लोगों ने एक शिकायतकर्ता से 45 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। यह रिश्वत आयकर विभाग से अनुकूल व्यवहार, कानूनी कार्रवाई से बचाने और भारी जुर्माने से राहत देने के बदले में मांगी गई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने सीबीआई में अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
सीबीआई ने मामले में कार्रवाई करते हुए अपनी प्लानिंग तैयार की और मोहाली में अधिकारी के आवास पर शिकायतकर्ता से 25 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एक आरोपी व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बाद में उस अधिकारी को भी उसके नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
सीबीआई ने बताया कि दोनों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही सीबीआई दिल्ली, पंजाब और मुंबई में कई जगहों पर तलाशी ले रही है और मामले में जांच अभी जारी है। इससे पहले, सीबीआई ने 25 अप्रैल को रांची में चीफ इंजीनियर विशाल आनंद के भाई कुणाल आनंद को एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी से 32 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था। इसके बाद बिलासपुर में चीफ इंजीनियर और घूस देने वाली कंस्ट्रक्शन कंपनी के एमडी सुशील झारझरिया और उनके कर्मचारी मनोज पाठक को भी गिरफ्तार किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





