भारत
दिल्ली आबकारी नीति मामला: CBI का एक्शन, मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुलाया
jantaserishta.com
18 Feb 2023 3:00 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शनिवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति घोटाला मामले की जांच में शामिल होने के लिए रविवार को तलब किया। सिसोदिया को राष्ट्रीय राजधानी में सीबीआई मुख्यालय में सुबह 11 बजे तक जांच में शामिल होना होगा।
सिसोदिया ने इस घटनाक्रम के जवाब में एक ट्वीट कर कहा कि सीबीआई दिल्ली में हो रहे विकास को रोकना चाहती है।
"सीबीआई ने मुझे रविवार को फिर से बुलाया है। उन्होंने मेरे खिलाफ सीबीआई और ईडी की पूरी ताकत लगा दी है। उन्होंने मेरे घर पर छापा मारा, मेरे बैंक लॉकर की तलाशी ली लेकिन कुछ नहीं मिला। मैंने दिल्ली में सबसे अच्छी शिक्षा प्रणाली की व्यवस्था की है, वे इसे रोकना चाहते हैं, लेकिन मैं हमेशा उनकी जांच में सहयोग किया है और करता रहूंगा।"
इससे पहले बुधवार को ब्यूरो ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से तिहाड़ जेल में विजय नायर और अन्य संबंधित बातों को लेकर पूछताछ की थी।
सीबीआई ने 8 फरवरी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस नेता के.कविता के पूर्व सीए बुचिबाबू गोरांटला को गिरफ्तार किया था।
सीबीआई इस मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है।
एक जानकार सूत्र ने बताया कि सीबीआई सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया में भी है।
Tagsदिल्ली आबकारी नीति मामलादिल्ली आबकारी नीतिसीबीआईउपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदियामनीष सिसोदियाDelhi Excise Policy CaseDelhi Excise PolicyCBIDeputy Chief Minister Manish SisodiaManish Sisodia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





