भारत
पश्चिम बंगाल स्कूल भर्ती घोटाले में सीबीआई ने शिक्षा सचिव को फिर किया तलब
jantaserishta.com
21 Jun 2023 1:41 PM IST

x
कोलकाता: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आठ दिनों में दूसरी बार करोड़ों रुपये के स्कूल भर्ती घोटाला को लेकर पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल के शिक्षा सचिव मनीष जैन को एक बार फिर से तलब किया है। सूत्रों ने बताया कि शिक्षा सचिव को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक सीबीआई के कोलकाता स्थित निजाम पैलेस कार्यालय में पेश होने को कहा गया है। बता दें कि 15 जून को उनसे छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी।
सूत्रों ने बताया कि पिछली पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ था कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी कई महत्वपूर्ण फाइलें गायब हैं। बताया जा रहा है कि फाइलें कैसे गायब हुई उसको लेकर अब जैन से पूछताछ की जाएगी। यह तीसरी बार है जब शिक्षा सचिव को सीबीआई ने तलब किया है। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर चार्जशीट में गवाह के रूप में भी नामित किया गया है।
अपनी पिछली पूछताछ के दौरान, जैन ने सीबीआई को बताया था कि उनका काम सिर्फ उन फाइलों पर हस्ताक्षर करना था, जो राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने उन्हें देखने के लिए भेजते थे। बता दें कि पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी इस मामले में फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। अदालत में जैन के कबूलनामे के बाद स्कूलों में सुपर-न्यूमेरी शिक्षण पद भरने के मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने शिक्षा विभाग को कड़ी फटकार लगाई थी।
Tagsसीबीआईस्कूल भर्ती घोटालाशिक्षा सचिवपश्चिम बंगालCBISchool Recruitment ScamEducation SecretaryWest Bengal
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





