भारत
Sheikh Shahjahan: सीबीआई ने शेख शाहजहां के खिलाफ कोर्ट में सबमिट की दो एफआईआर
jantaserishta.com
7 March 2024 3:13 PM IST

x
सीबीआई ने शेख शाहजहां के खिलाफ कोर्ट में सबमिट की दो एफआईआर
कोलकाता: सीबीआई ने 5 जनवरी को संदेशखाली में ईडी और सीएपीएफ पर हुए हमले के संबंध में पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट सब-डिविजनल कोर्ट में शेख शाहजहां के खिलाफ दो एफआईआर सबमिट की है।
हाई-ड्रामे के बाद आखिरकार सीबीआई अधिकारियों को बुधवार शाम को पश्चिम बंगाल सीआईडी से शेख शाहजहां की हिरासत मिल गई। सूत्रों का कहना है कि जिला अदालत में तुरंत एफआईआर जमा करना यह दर्शाता है कि सीबीआई अधिकारी एक भी दिन बर्बाद किए बिना मामले की जांच में तेजी से काम करना चाहते हैं।
सीबीआई ने ईडी और सीएपीएफ अधिकारियों पर हमले के दो मामलों में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। जिनमें से दो शेख शाहजहां के खिलाफ हैं। तीसरी एफआईआर बनगांव के एक अन्य टीएमसी ने नेता शंकर आध्या के खिलाफ है। शंकर पहले से ही राशन वितरण मामले में जेल में हैं।
ईडी अधिकारियों ने पांच जनवरी को रात में आध्या को बनगांव स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया था। जब अधिकारी उसे ले जा रहे थे तब उसके कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला कर उसे ले जाने से रोकने की कोशिश की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





