भारत

सीबीआई ने ली मनीष सिसोदिया की कार की तलाशी, एक्शन जारी

jantaserishta.com
19 Aug 2022 5:34 PM IST
सीबीआई ने ली मनीष सिसोदिया की कार की तलाशी, एक्शन जारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एक्साइज घोटाले मामले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुसीबत बढ़ती जा रही है. कई घंटों से उनके घर पर सीबीआई की छानबीन जा रही है. एक सरकारी अधिकारी के निवास पर भी रेड हुई है. वहां से जांच एजेंसी को एक्साइज ड्यूटी से जुड़े कुछ गोपनीय डॉक्यूमेंट हाथ लगे हैं. सीबीआई के मुताबिक ये डॉक्यूमेंट किसी भी सरकारी अधिकारी के घर पर नहीं होने चाहिए थे.

जानकारी के लिए बता दें कि सुबह से ही मनीष सिसोदिया और कुछ दूसरे अधिकारियों के घर पर सीबीआई की रेड जारी है. कई घंटों की इस छापेमारी में कुछ दस्तावेज जमा किए गए हैं. ऐसे ही कुछ दस्तावेज एक सरकारी अधिकारी के आवास से भी मिले हैं. सीबीआई अभी ये नहीं बता रही है कि आखिर ये दस्तावेज कौन से अधिकारी के यहां से मिले हैं, लेकिन पूरी जांच में ये एक बड़ा डेवलपमेंट माना जा रहा है.
वैसे डॉक्यूमेंट के अलावा सीबीआई सिसोदिया की गाड़ी की भी तलाशी ले रही है. जांच एजेंसी को उम्मीद है कि डिप्टी सीएम की गाड़ी से भी कुछ जरूरी दस्तावेज मिल सकते हैं. यहां ये जानना जरूरी हो जाता है कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई जांच की सिफारिश एलजी वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के आधार पर की थी. मनीष सिसोदिया पर नई एक्साइज ड्यूटी में गड़बड़ी करने का आरोप है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story