CM आवास के रिनोवेशन मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस, अरविंद केजरीवाल को झटका

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनेवोशन के मामले में अब सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है। सीबीआई अब इस मामले की जांच करेगी। अरविंद केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। जिसके बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि सीबीआई ने इसे लेकर केस दर्ज किया है। दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियां यह आरोप लगाती आई हैं कि सीएम केजरीवाल के बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपये खर्च किये गये थे। यह पार्टियां दावा करती आई हैं कि रेनोवेशन के दौरान लाखों रुपये के पर्दे और मार्बल लगाए गए थे। अब जब इस मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है तब यह कहा जा रहा है कि इससे दिल्ली के मुख्यमंत्री की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





