भारत
निदेशकों के खिलाफ बैंक फर्जीवाड़े का मामला दर्ज, सीबीआई का एक्शन
jantaserishta.com
3 Jun 2023 9:59 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2016 और 2018 के बीच 19 बैंकों के साथ 6,524 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस कथित धोखाधड़ी से प्रभावित बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, यस बैंक और कई अन्य शामिल हैं।
आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड, आईएलएंडएफएस की सहायक कंपनी है, जिसने पहले 2018 में दिवालियापन के लिए आवेदन किया था। एक सूत्र ने कहा कि इस संबंध में एक लिखित शिकायत 26 मई को भोपाल कार्यालय में केनरा बैंक के नई दिल्ली स्थित सर्किल कार्यालय के मुख्य महाप्रबंधक भावेंद्र कुमार से प्राप्त हुई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्क लिमिटेड (आईटीएनएल) जिसका कार्यालय मुंबई के बांद्रा (पूर्व) में है, और इसके निदेशकों और सीएफओ, करुणाकरन रामचंद, दीपक दास गुप्ता, मुकुंद गजानन सप्रे, और दिलीप लालचंद भाटिया ने केनरा बैंक के नेतृत्व में कई बैंकिंग व्यवस्थाओं के तहत 19 बैंकों को धोखा देने के लिए आपराधिक साजिश रची।
आईएएनएस को प्राप्त प्राथमिकी के अनुसार, आरोपियों ने धोखाधड़ी, फंड के डायवर्जन, संबंधित सहयोगी संस्थाओं के बीच सर्कुलर लेनदेन, और आय-व्यय के खातों की गलत जानकारी देकर स्वीकृत क्रेडिट सुविधाओं का गलत इस्तेमाल किया। उन्होंने बैंकों को 6,524 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया। आगे की जांच चल रही है।
Tagsसीबीआईआईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन नेटवर्कनिदेशकबैंक फर्जीवाडाCBIIL&FS Transportation NetworkDirectorBank Fraud
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





