
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| सीबीआई ने मंगलवार को जलशक्ति मंत्रालय के तहत आने वाली जल और बिजली परामर्श कंपनी वापकोस के पूर्व सीएमडी राजेंद्र गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के परिसरों से छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 20 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।
दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, सोनीपत और गाजियाबाद में आरोपी व्यक्तियों के आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में 19 स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान, आरोपियों के कब्जे से 20 करोड़ रुपये की नकदी, आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





