भारत

सीएम के पूर्व सलाहकार अरविंद मायाराम के ठिकाने पर सीबीआई के छापे

Shantanu Roy
12 Jan 2023 4:24 PM GMT
सीएम के पूर्व सलाहकार अरविंद मायाराम के ठिकाने पर सीबीआई के छापे
x
बड़ी खबर
जयपुर। भ्रष्टाचार के मामले को लेकर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) ने राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पूर्व सलाहकार और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय पूर्व वित्त सचिव रहे अरविंद मायाराम के जयपुर और दिल्ली ठिकाने पर गुरुवार को छापे मारे। इस मामले को लेकर सीबीआई का कोई अधिकारिक बयान अभी तक नहीं आया है। हालांकि कुछ कागजात इस छापे में सीबीआई को मिले हैं। गौरतलब है कि सीबीआई ने अरविंद मायाराम पर मनमोहन सरकार में केंद्रीय वित्त सचिव रहते हुए नोट छापने के टेंडर में घोटाले का मामला दर्ज किया था।
उस समय 1688 करोड़ रुपए के करेंसी प्रिटिंग घोटाला का आरोप लगा था। इसी तहकीकात में यह कार्रवाई की गई है। इस समय करीब छह घंटे से लगातार नई दिल्ली और जयपुर स्थिति घर पर कार्रवाई चल रही है। सीबीआई ने घोटाले के मामले में अरविंद मायाराम के ठिकाने से कई डॉक्यूमेंट भी जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार गहलोत के सलाहकार अरविंद मायाराम का परिवार पुराना कांग्रेसी परिवार रहा है। अरविंद मायाराम की मां इंदिरा मायाराम 1998 से 2002 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहली सरकार में मंत्री रहीं थीं। वह सांगानेर से कांग्रेस की विधायक थीं।
Next Story