सीबीआई के छापे, CBI ने कहा- कार्ति चिदंबरम ने 50 लाख में बनवाया 250 चीनियों का वीजा, जानें बड़ी बातें

नई दिल्ली: सीबीआई ने कार्ति चिदंबरम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 50 लाख रुपये की घूस के बदले 250 चीनियों को भारत का वीजा दिलवाने में मदद की। ये लोग पंजाब में चल रहे एक प्रोजेक्ट में काम के लिए आए थे। पूरे मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने सीबीआई के हवाले से यह जानकारी दी है। इस संबंध में सीबीआई ने उनके खिलाफ एक नया केस भी दर्ज कर लिया है। मंगलवार सुबह ही दिल्ली से चेन्नै तक सीबीआई ने कांग्रेस के सीनियर पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति के 7 ठिकानों पर छापेमारी की थी। आरोप है कि कार्ति चिदंबरम ने 260 चीनियों का वीजा बनवाने में मदद के लिए 50 लाख रुपये की घूस हासिल की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





