भारत
ताबड़तोड़ एक्शन: एफसीआई से जुड़े भ्रष्टाचार का मामला, सीबीआई ने 50 जगहों पर मारे छापे
jantaserishta.com
11 Jan 2023 3:11 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कुछ चावल-आटा मिलों के मालिकों, एजेंटों और भ्रष्टाचार के आरोपी सरकारी अधिकारियों के परिसरों पर देश भर में 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सीबीआई एफसीआई (भारतीय खाद्य निगम) में भ्रष्टाचार के संबंध में विशिष्ट इनपुट पर काम कर रही है।
सीबीआई ने मंगलवार को एक डिप्टी जर्नल मैनेजर (डीजीएम) राजीव कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया, जब वह पंजाब के रविंदर सिंह खेड़ा से 50,000 रुपये की रिश्वत लेने वाला था।
सीबीआई ने कहा कि दो दिन पहले इस संबंध में सरकारी अधिकारियों, निजी संस्थाओं, एजेंटों और मिल मालिकों सहित 74 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
फिलहाल दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में छापेमारी जारी है। दिल्ली में दो ठिकानों पर सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं जबकि पंजाब में लुधियाना, पटियाला और अमृतसर में छापेमारी चल रही है। हरियाणा में हिसार और अंबाला में छापेमारी जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





