भारत

सीबीआई ने 4 जिलों में 13 जगहों पर मारा छापा, इस मामले में की कार्यवाही

jantaserishta.com
19 Feb 2021 1:36 PM IST
सीबीआई ने 4 जिलों में 13 जगहों पर मारा छापा, इस मामले में की कार्यवाही
x

फाइल फोटो 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अपने बंगाल दौरे के दौरान लाला को लेकर ममता सरकार की खिंचाई कर चुके हैं.

कोलकाता: कोयला घोटाले में सीबीआई ने आज पश्चिम बंगाल के 4 जिलों में 13 जगहों पर छापेमारी कर रही है. ये छापेमारी अनूप माझी उर्फ लाला के करीबियों के ठिकानों पर हो रही है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अपने बंगाल दौरे के दौरान लाला को लेकर ममता सरकार की खिंचाई कर चुके हैं.

इससे पहले जनवरी में सीबीआई ने रैकेट के सरगना अनूप माझी उर्फ लाला और उसके साथी बिनॉय मिश्रा के रिश्तेदारों के घर छापेमारी की थी. प्रवर्तन निदेशालय की टीम व्यवसायी गणेश बागड़िया और संजय सिंह के कार्यालयों और आवास पर तलाशी अभियान चला चुकी है. माना जा रहा है कि बागडिया और सिंह दोनों अवैध कोयला रैकेट का कथित प्रमुख साजिशकर्ता (किंगपिन) अनूप माझी उर्फ लाला के संपर्क में रहे हैं, जो कथित तौर पर विनय मिश्रा के साथ मिलकर सिंडिकेट चला रहा था.
इससे पहले पिछले साल 28 नवंबर को सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में 45 जगहों पर कोयला तस्करी रैकेट को पकड़ने के लिए छापे मारे थे. इस दौरान माझी के कुछ सहयोगियों के घरों पर भी तलाशी ली गई, जो बंगाल-झारखंड सीमा के साथ कोयला बेल्ट में खुलकर अवैध कारोबार करते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story