भारत

सीबीआई का छापा, इस मंत्री के ठिकानों पर हड़कंप

jantaserishta.com
7 Sept 2022 9:23 AM IST
सीबीआई का छापा, इस मंत्री के ठिकानों पर हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वे जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में पार्थ चटर्जी के बाद ममता सरकार के एक और मंत्री केंद्रीय जांच एजेंसी के रडार पर आ गए हैं. सीबीआई ने बुधवार को आसनसोल में कोयला घोटाले से जुडे़ मामले में कानून और श्रम मंत्री मलय घटक के ठिकानों पर छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने इस मामले में कई बार मलय घटक को समन जारी किया था. लेकिन वे जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए. ऐसे में अब सीबीआई ने उनके आवास पर छापेमारी की है.

सीबीआई की ये कार्रवाई ऐसे वक्त पर हुई, जब कुछ समय पहले ही शिक्षक घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने ममता सरकार में कैबिनेट मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया था. हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद ममता बनर्जी ने पार्थ चटर्जी को मंत्रिपद से हटा दिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story