भारत

मनीष सिसोदिया के दफ्तर में पड़ी सीबीआई की रेड

Nilmani Pal
14 Jan 2023 4:27 PM IST
मनीष सिसोदिया के दफ्तर में पड़ी सीबीआई की रेड
x

दिल्ली। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उनके दफ्तर पर सीबीआई रेड का आरोप लगाया है. उन्होंने शनिवार शाम 4 बजे ट्वीट करते हुए कहा, "आज फिर CBI मेरे दफ़्तर पहुंची है. उनका स्वागत है. इन्होंने मेरे घर पर रेड कराई, दफ़्तर में छापा मारा, लॉकर तलाशे, मेरे गांव तक में छानबीन करा ली. मेरे ख़िलाफ़ न कुछ मिला है, न मिलेगा. क्योंकि मैंने कुछ गलत किया ही नहीं है. ईमानदारी से दिल्ली के बच्चों की शिक्षा के लिए काम किया है."

वहीं आम आदमी पार्टी ने सीबीआई रेड को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा. पार्टी की तरफ से ट्वीट किया गया, "फिर एक बार मोदी जी की CBI मनीष सिसोदिया जी के दफ़्तर पहुंची. लेकिन इन्होंने अबतक ये नहीं बताया कि पिछली Raid में क्या मिला था? क्योंकि घर, Office, Bank Locker और मनीष जी के गांव तक की छानबीन करने के बाद इन्हें सिर्फ़ एक 'झुनझुना' मिला था."


Next Story