भारत

सीबीआई का छापा: बाउंड्री वॉल बनाने के बदले रिश्वत, तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार

jantaserishta.com
24 Jan 2022 6:21 AM IST
सीबीआई का छापा: बाउंड्री वॉल बनाने के बदले रिश्वत, तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेने के आरोप में कालिंदी कुंज के थानाध्यक्ष भूषण कुमार आजाद, हवलदार राकेश यादव व सिपाही दिनेश को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी निर्माण की अनुमति देने के लिए पैसे मांग रहे थे। हवलदार और सिपाही को पैसे लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। जबकि हवलदार के मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग के आधार पर थानाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार कर्मियों के आधिकारिक और आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई है। सीबीआई की मुख्य प्रवक्ता आरसी जोशी के अनुसार थानाध्यक्ष भूषण कुमार आजाद समेत तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि थानाध्यक्ष, हवलदार और सिपाही के जरिये पीड़ित से 39 हजार रुपये की मांग का रहा था।
आरोपी पीडि़त से मदनपुर खादर एक्सटेंशन पार्ट-3 में करीब 132 वर्गगज के भूखंड की बाउंड्री वॉल के निर्माण की अनुमति देने के लिए 500 रुपये प्रति वर्गगज की दर से रिश्वत की मांग कर रहे थे। बाद में इसे घटाकर 300 रुपये प्रति वर्गगज कर दिया गया था।
सीबीआई ने शनिवार को जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से हवलदार की उपस्थिति में 39,000 रुपये की रिश्वत लेने वाले सिपाही को पकड़ लिया। इसके बाद हवलदार के मोबाइल में एक रिकॉर्डिंग मिली।
इस रिकॉर्डिंग के आधार पर थानाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार कर्मियों के आधिकारिक और आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story