भारत

CBI अधिकारी के घर पर CBI की रेड, चारों तरफ से अधिकारियों ने घेरा, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
14 Jan 2021 12:02 PM IST
CBI अधिकारी के घर पर CBI की रेड, चारों तरफ से अधिकारियों ने घेरा, जाने पूरा मामला
x
बड़ी खबर.

गाजियाबाद के सीबीआई अकादमी में तैनात एक अधिकारी के घर छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी अधिकारी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पूर्व अधिकारी के फ्लैट को चारों तरफ से घेर के सीबीआई तलाशी कर रही है।

धिकारी का नाम आर के ऋषि बताया जा रहा है। वह सीबीआई अकादमी गाजियाबाद में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। सूत्रों की मानें तो उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद सीबीआई की एक टीम अधिकारी के कौशांबी इलाके में स्थित घर पहुंची।

सुबह पहुंची टीमटीम शिवालिक टावर के फ्लैट नंबर 402 में पहुंची। बताया जा रहा है कि बिना किसी को भनक लगे टीम सुबह करीब 8:30 बजे शिवालिक टावर पहुंच गई थी। टीम में बारह लोग शामिल बताए जा रहे हैं। टीम के सदस्य फ्लैट के बाहर से लेकर अंदर तक मौजूद हैं। छापेमारी की कार्रवाई चल रही है।




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story