भारत
बैंक लोन फ्रॉड केस में सीबीआई ने फर्म के निदेशकों पर किया मुकदमा
jantaserishta.com
3 Jun 2023 2:34 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली की द्वारका स्थित हाईटेक प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ कथित रूप से यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को लगभग 8 करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। कंपनी के निदेशकों - सिविल इंजीनियर राजेंद्र कुमार गुप्ता और अनिल कुमार मित्तल को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।
फर्म 1993 में बनी थी और यह बिल्डिंग मैटिरियल में डील करती है। कंपनी ने अपने निदेशकों के माध्यम से लोन के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से संपर्क किया। बैंक ने सब कछ देखने के बाद 5 करोड़ रुपये का लोन मंजूर लिया। इसके बाद, कंपनी ने अपने निदेशकों के माध्यम से ऋण में वृद्धि के लिए फिर से बैंक से संपर्क किया और फिर लोन को 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 8 करोड़ रुपये कर दिया गया।
हालांकि, यह राशि कभी नहीं चुकाई गई। फर्म के लोन को बाद में 2017 में एनपीए घोषित कर दिया गया। इसके बाद बैंक ने जांच की तो पता चला कि अभियुक्त ने धन का इस्तेमाल कहीं और कर लिया और बैंक से धोखा किया। एफआईआर में कहा गया, क्रेडिट जांच के निष्कर्षों से पता चला है कि कंपनी ने अन्य कंपनियों और संबंधित पक्षों के माध्यम से फंड डायवर्ट किया। इसके मद्देनजर यह कहा गया है कि कंपनी अपने निदेशकों, गारंटरों और अपने संबंधित पक्षों की मिलीभगत से उधार ली गई धनराशि का गबन किया है।
Tagsसीबीआईबैंक लोन फ्रॉड केसबैंक लोन फ्रॉडलोन फ्रॉडनिदेशकमुकदमाCBIBank Loan Fraud CaseBank Loan FraudLoan FraudDirectorCase
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





