भारत
सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के सामने रखे दस्तावेजी, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक सबूत, पूछताछ जारी
jantaserishta.com
26 Feb 2023 1:24 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति घोटाले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से रविवार को पूछताछ शुरू की। सिसोदिया सुबह करीब 11.10 बजे जांच में शामिल हुए और सीबीआई के अधिकारियों की एक टीम द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों ने दावा किया कि उनसे दस्तावेजी, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल सबूतों के बारे में पूछताछ की जा रही है, जो उन्होंने घोटाले की जांच के दौरान जुटाए हैं।
सूत्र ने कहा, उन पर सबूत नष्ट करने और आबकारी नीति घोटाले का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया गया है। हमें इस बार कुछ सबूत मिले हैं और उनसे पूछताछ जरूरी है।
सिसोदिया को पहले 19 फरवरी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने बजट की चल रही कवायद का हवाला देते हुए पूछताछ टालने की मांग की थी। सीबीआई ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया और उन्हें 26 फरवरी को जांच में शामिल होने के लिए दूसरा नोटिस जारी किया।
सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के विकास को रोकने के लिए बीजेपी उन्हें गिरफ्तार करवाना चाहती है।
Tagsसीबीआईआबकारी नीति घोटालाउपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदियामनीष सिसोदियाCBIExcise policy scamDeputy Chief Minister Manish SisodiaManish Sisodia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





