सीबीआई अफसर ने मिलने पहुंचे सरकारी वकील से की मारपीट, देखें शिकायत पत्र में क्या कहा

सीबीआई प्रोसिक्यूटर सुनील कुमार वर्मा ने दिल्ली के लोधी कालोनी पुलिस स्टेशन में सीबीआई के डीआईजी रैंक के अधिकारी के खिलाफ मारपीट की शिकायत दी है. सुनील कुमार वर्मा ने आरोप लगाया है कि अधिकारी ने अपने दफ्तर में 9 अक्टूबर को मुक्का मारा और गला दबाने की कोशिश की.
इस मामले में डीसीपी साउथ का कहना है कि हमें शिकायत मिली है, जांच कर रहे हैं. अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है. वहीं, वकील सुनील वर्मा ने सिलसिलेवार तरीके से अपनी शिकायत में बताया है कि वह 9 अक्टूबर को सीबीआई मुख्यालय 10:30 बजे सुबह पहुंच गए थे, जहां पर अक्षय गौतम ने उनको शाखा प्रमुख राघवेंद्र वत्स से मिलने के लिए भेज दिया था.
सीबीआई प्रोसिक्यूटर सुनील वर्मा ने अपनी शिकायत में कहा है कि जैसे ही वह राघवेंद्र वत्स के कमरे में पहुंचे, उनसे उनका नाम पूछा गया, जैसे ही उन्होंने अपना नाम बताया वैसे ही मेरे मुंह पर घुसा मारा गया और उसके बाद कहा गया कि अब बैठ कर बात की जा सकती है.
सीबीआई प्रोसिक्यूटर सुनील वर्मा ने कहा कि मैं वहां नहीं बैठा और उनके कमरे से बाहर आ गया बाहर आकर मैंने शोर मचाया कि शाखा प्रमुख ने मेरे ऊपर हाथ उठाया है. यह बताने के बाद फिर मैंने सीधे सीबीआई मुख्यालय के सामने से ऑटो पकड़ा और उसके बाद मैंने लोधी रोड पुलिस स्टेशन जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई.
CBI के वकील ने CBI के DIG पर मारपीट करने का आरोप लगाया और लोधी पुलिस थाने में शिकायत दी। आरोप है की 9 अक्टूबर को जब वकील सुनील वर्मा DIG राघवेंद्र वत्स से मिलने उसके कमरे में पहुंचा तो उसकी पिटाई की। राघवेंद्र वत्स गुजरात कैडर के 2005 बैच के IPS है। pic.twitter.com/8bGvo92tRG
— Jitender Sharma (@capt_ivane) October 13, 2020
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





