भारत

बंगाल में तीन हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच में और अधिकारियों को शामिल कर सकती है CBI

jantaserishta.com
12 April 2023 12:37 PM IST
बंगाल में तीन हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच में और अधिकारियों को शामिल कर सकती है CBI
x
कोलकाता (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पश्चिम बंगाल में कोयले की तस्करी, मवेशियों की तस्करी और सरकारी स्कूलों में भर्ती में अनियमितताओं से संबंधित तीन हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच कर रही टीमों में अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती कर सकती है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के अतिरिक्त निदेशक अजय भटनागर ने मंगलवार शाम इन मामलों की जांच कर रही अलग-अलग टीमों के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत के दौरान इस संबंध में संकेत दिया। भटनागर तीनों मामलों में केंद्रीय एजेंसी की जांच की प्रगति की विशेष समीक्षा करने, प्रक्रिया में कमियों की पहचान करने और जांच की गति को तेज करने के तरीके सुझाने के लिए एक दिन के लिए कोलकाता में थे।
पश्चिम बंगाल में टीचिंग और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों की भर्ती में करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई के विशेष जांच दल में इस सप्ताह सात अतिरिक्त अधिकारियों को शामिल किए से यह स्पष्ट हो गया था कि सीबीआई के शीर्ष अधिकारी पश्चिम बंगाल से संबंधित मामलों को गंभीरता से ले रहे हैं। उस एसआईटी में एक अधीक्षक, तीन उपाधीक्षक, दो निरीक्षक और एक उपनिरीक्षक को शामिल किया गया है। ये वर्तमान में दिल्ली, भुवनेश्वर, धनबाद, भोपाल और विशाखापत्तनम में सीबीआई के कार्यालयों में तैनात हैं।
केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने कहा कि अतिरिक्त निदेशक द्वारा दिए गए संकेतों के अनुसार, शीर्ष अधिकारी कोयला तस्करी और मवेशी तस्करी घोटालों की जांच करने वाली टीमों के लिए भी अतिरिक्त जनशक्ति की तैनाती करने में संकोच नहीं करेंगे, ताकि इन हाई-प्रोफाइल मामलों में जांच की गति तेज हो सके।
हाल ही में सीबीआई को कई मामलों में अपनी धीमी गति से जांच के लिए न्यायाधीशों के रोष का सामना करना पड़ा था, विशेष रूप से शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती में घोटाले से संबंधित मामले में। दरअसल, घोटाले की जांच कर रही सीबीआई की टीमें भी जांच के दौरान अधिक प्रभावशाली व्यक्तियों के नाम सामने आने के मद्देनजर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रही थीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story