भारत

बड़ा एक्शन: नादिया रेप मामले में सीबीआई ने की पहली गिरफ्तारी

jantaserishta.com
16 April 2022 5:28 PM IST
बड़ा एक्शन: नादिया रेप मामले में सीबीआई ने की पहली गिरफ्तारी
x

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नादिया में हुई कथित रेप घटना में सीबीआई द्वारा पहली गिरफ्तारी कर ली गई है. जानकारी मिली है कि सीबीआई ने रंजीत मलिक नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. इससे पहले बंगाल पुलिस भी इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है.

जानकारी के लिए बता दें कि पहले नादिया केस की जांच बंगाल पुलिस द्वारा ही की जा रही थी. लेकिन बाद में कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी. तब जोर देकर कहा गया था कि बंगाल पुलिस ने इस केस में कई जरूरी सबूत इकट्ठा नहीं किए. इस बात पर भी नाराजगी व्यक्त की गई कि पुलिस द्वारा पीड़िता के घर से खून से सनी हुई बेडशीट ही जब्त नहीं की गई. पीड़िता का अंतिम संस्कार भी जल्दबाजी में कर दिया गया जिस वजह से कई अहम सुराग छूट गए.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story