भारत

परिवहन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एक्शन में CBI, भ्रष्टाचार मामले में 6 अरेस्ट, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
12 Feb 2025 11:30 AM IST
परिवहन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एक्शन में CBI, भ्रष्टाचार मामले में 6 अरेस्ट, मचा हड़कंप
x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली: दिल्ली में सरकार बदलते ही परिवहन विभाग के छह अधिकारियों पर गाज गिरी है। सीबीआई ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के हाल ही में चुनाव हारने के बाद राजधानी में यह पहली बड़ी कार्रवाई है। इन सभी को मंगलवार शाम को हिरासत में लिया गया था। एजेंसी को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं।
सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और सत्यापन करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि शिकायतों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले, जिसके बाद अधिकारियों की गिरफ्तारियां हुईं। इन सभी से फिलहाल पूछताछ जारी है।
एक न्यूज़ चैनल के अनुसार, सीबीआई सूत्रों ने बताया है कि कल शाम को दिल्ली परिवहन विभाग के अधिकारियों को हिरासत में लिया गया है। ये सभी खाकी वर्दी पहनते थे। ये वर्दी का बेजा इस्तेमाल कर रहे थे। जो गाड़ियां सड़कों पर आती-जाती हैं उनसे यह चालान वसूलते थे। इन्हीं आरोप पर सीबीआई ने इनके खिलाफ जांच शुरू की थी। सीबीआई ने पाया कि 6 टी4 और टी5 स्तर के जो कर्मचारी हैं उपर भ्रष्टाचार के आरोप पहली नजर से सही हैं। आज सुबह इनकी गिरफ्तारी की गई है।
एजेंसी का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई की गई है। इनसे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। एजेंसी इनकी कस्टडी मांगेगी। पूछताछ के बाद पता चलेगा कि ये रिश्वत अपने लिए ले रहे थे या किसी आला अधिकारी को भी ऊपर पहुंचा रहे थे। सीबीआई का कहना है कि यह बड़ी कार्रवाई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story