भारत
2,435 करोड़ का ऋण धोखाधड़ी मामला, सीबीआई ने उठाया ये कदम
jantaserishta.com
5 Jan 2023 8:08 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को कहा कि 2,435 करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड और उसके तत्कालीन प्रमोटर गौतम थापर के खिलाफ राउज एवेन्यू जिला अदालतों के समक्ष आरोप पत्र दायर किया है। सीबीआई ने 22 जून 2021 को सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड, उसके तत्कालीन प्रमोटर गौतम थापर और अन्य के खिलाफ लोन धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था।
अभियुक्तों ने कथित तौर पर भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में 13 बैंकों के कंसोर्टियम से 2,435 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी। ऐसा आरोप था कि अभियुक्तों द्वारा अपने संबंधित पक्षों को बड़ी मात्रा में लोन दिया गया और बाद में समायोजन प्रविष्टियां की गईं।
ऐसा भी आरोप था कि आरोपियों ने अन्य बैंकों से लिए गए वित्त का खुलासा किए बिना उन्हीं कागजी साक्ष्य पर लोन लिया था। उन्होंने गलत बयानी करके और खातों की बुकों, प्रविष्टियों एवं वाउचरों में हेरफेर करके बैंकों से धन उधार लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





