भारत
8 साल की बच्ची की हत्या, 20 साल बाद कोर्ट का आया ये फैसला
jantaserishta.com
14 March 2023 9:40 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
इंफाल (आईएएनएस)| मणिपुर के पूर्व मंत्री की आठ वर्षीय बेटी की हत्या के बीस साल बाद सीबीआई की एक विशेष अदालत ने सोमवार को 2003 में अपहरण और हत्या के दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इंफाल की सत्र अदालत ने लड़की के अपहरण और उसकी हत्या के जुर्म में निंगोमबम रोम मेइती उर्फ रोमेन और लेटखोसी हाओकिप उर्फ जेम्स कुकी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
सीबीआई ने मणिपुर सरकार के अनुरोध पर 29 मार्च, 2004 को यह मामला दर्ज किया था और अज्ञात दोषियों के खिलाफ लाम्फेल पुलिस स्टेशन में दर्ज प्राथमिकी की जांच अपने हाथ में ली थी।
यह आरोप लगाया गया था कि पूर्व मंत्री फ्रांसिस न्गाजोक्प की आठ वर्षीय बेटी लुंगनीला एलिजाबेथ का 4 नवंबर 2003 को इम्फाल के सांगईप्रोउ में उसके स्कूल से अपहरण कर लिया गया था।
लड़की का शव 12 नवंबर 2003 को इंफाल में एक खाई में बोरे में मिला था। जांच के बाद 28 दिसंबर 2007 को चार आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। दो आरोपियों की सुनवाई के दौरान मौत हो गई। विचारण न्यायालय ने अभियुक्तों को कसूरवार पाया और उन्हें दोषी ठहराया।
Tagsमणिपुरमणिपुर न्यूज़सीबीआईबच्ची की हत्याअदालतआजीवन कारावासManipurManipur NewsCBImurder of girl childcourtlife imprisonment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





