भारत

CBI कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी

jantaserishta.com
20 Feb 2026 2:40 PM IST
CBI कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की मिली धमकी
x
ईमेल में चेतावनी.
हैदराबाद: हैदराबाद के नामपल्ली स्थित सीबीआई कोर्ट में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बार फिर से कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। इस ईमेल में चेतावनी दी गई थी कि शुक्रवार को विस्फोट होंगे। इसके बाद कोर्ट के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया। ईमेल में मिली धमकी के चलते परिसर को खाली कराया गया और गहन तलाशी अभियान चलाया गया।
बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीमों ने परिसर की तलाशी लेने के लिए अभियान चलाया। बताया गया कि ईमेल में चेतावनी दी गई थी कि कोर्ट में '12 आरडीएक्स बम' लगाए गए हैं, जो 12:05 बजे फट जाएंगे।
ईमेल मिलने के बाद, अधिकारियों ने कोर्ट भवन से न्यायाधीशों, कर्मचारियों, वकीलों और वादियों को बाहर निकाला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान मानक प्रोटोकॉल के अनुसार चलाया गया। हालांकि, कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
तीन दिनों में यह दूसरी बार है जब सीबीआई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। इससे पहले बुधवार को भी इसी तरह का एक ईमेल भेजा गया था, जिसके बाद पुलिस द्वारा परिसर की व्यापक तलाशी के बाद यह फर्जी साबित हुआ।
उसी दिन तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की कुछ अन्य कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिससे हड़कंप मच गया था। हालांकि, पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद कोई विस्फोटक नहीं मिला। सीबीआई कोर्ट नामपल्ली, तेलंगाना के करीमनगर और आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में जिला कोर्ट को धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे।
करीमनगर और राजमुंदरी दोनों जगहों पर पुलिस ने कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान चलाया था। हालांकि, कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली थी। बम की धमकियों से सभी कोर्ट पूरी तरह से प्रभावित हो गए थे। धमकियों के बाद, पुलिस ने सभी कोर्ट कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा बढ़ा दी थी। इस संबंध में पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किए थे। पुलिस ने इन ईमेल के सोर्स का पता लगाने की कोशिश की थी। सभी धमकी भरे ईमेल एक ही सोर्स से आने का शक है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story