भारत

सीबीआई ने महिला सब इंस्पेक्टर को रंगेहाथ पकड़ा, केस से नाम हटाने पर मांगी थी रिश्वत

jantaserishta.com
18 Sept 2021 1:06 PM IST
सीबीआई ने महिला सब इंस्पेक्टर को रंगेहाथ पकड़ा, केस से नाम हटाने पर मांगी थी रिश्वत
x
सूचना के आधार पर सीबीआई ने मामले की आरंभिक जांच की और आरंभिक जांच के दौरान तथ्य पाए जाने पर जाल बिछाकर रिश्वत ले रही महिला सब इंस्पेक्टर सरबजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया.

चंडीगढ़: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कल चंडीगढ़ में छापेमारी के दौरान एक महिला सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है. महिला सब इंस्पेक्टर का नाम सरबजीत कौर है. महिला पुलिस एफआईआर से जांच के दौरान नाम हटाने के बदले आरोपी से दस हजार रुपए की रिश्वत मांग रही थी. महिला सब इंस्पेक्टर चंडीगढ़ के सेक्टर 34 थाने में तैनात थी.

सीबीआई के प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक, सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा था कि मुझे पता चला कि उसका नाम सेक्टर 34 थाने में दर्ज एकएफआईआर में है. लिहाजा उसने सेक्टर 34 थाने में तैनात जांच अधिकारी महिला सब इंस्पेक्टर सरबजीत कौर से संपर्क किया. शिकायत के मुताबिक शिकायतकर्ता ने आरोपी सब इंस्पेक्टर से कहा कि एफआईआर में उसका नाम गलत लिख दिया गया है और उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है.
आरोप है कि महिला सब इंस्पेक्टर ने उसका नाम एफआईआऱ से हटाने के बदले दस हजार रुपए की डिमांड की. सूचना के आधार पर सीबीआई ने मामले की आरंभिक जांच की और आरंभिक जांच के दौरान तथ्य पाए जाने पर जाल बिछाकर रिश्वत ले रही महिला सब इंस्पेक्टर सरबजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तारी के बाद उसके चंडीगढ़ और पटियाला स्थित ठिकानों पर छापेमारी की गई, जहां से अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज मिलने का दावा किया गया है. गिरफ्तार महिला सब इंस्पेक्टर को सीबीआई की विशेष कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. मामले की जांच जारी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story