भारत
CBI ने बैंक के ब्रांच मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
jantaserishta.com
7 Dec 2025 1:16 PM IST

x
रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई.
आजमगढ़: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश में रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों की गिरफ्तारी की है। जांच एजेंसी ने ग्रामीण बैंक की दुर्वासा शाखा (जिला आजमगढ़) के ब्रांच मैनेजर और एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
रिश्वत लेने के दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की लखनऊ इकाई को शिकायत मिली थी कि दुर्वासा ब्रांच के ब्रांच मैनेजर ने एक किसान से 2 लाख 52 हजार रुपए के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन पास करने के बदले 10 प्रतिशत यानी 25 हजार रुपए रिश्वत की मांग की है। बातचीत के बाद रकम 20 हजार रुपए तय हुई। किसान ने इसकी शिकायत सीबीआई से की।
शिकायत की पुष्टि होने पर सीबीआई ने 5 दिसंबर 2025 को ब्रांच मैनेजर और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। अगले ही दिन 6 दिसंबर को सीबीआई की टीम ने सावधानीपूर्वक जाल बिछाया। तय समय पर जब शिकायतकर्ता किसान ब्रांच मैनेजर को 20 हजार रुपए की रिश्वत सौंप रहा था तो सीबीआई ने छापा मारकर दोनों को मौके पर धर दबोचा।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की। महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जब्त किए गए हैं। एजेंसी का कहना है कि जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या ये आरोपी पहले भी इसी तरह किसानों और ग्राहकों से रिश्वत लेते रहे हैं। बैंक के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैंकों में आम जनता विशेषकर किसानों को लोन के नाम पर इस तरह की रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Tagsयूपीसीबीआईग्रामीण बैंक ब्रांच मैनेजरबैंक ब्रांच मैनेजररिश्वतUPCBIGramin Bank Branch ManagerBank Branch ManagerBribery
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





