भारत

CBI ने पूर्व DGP के बेटे की मौत मामले में जांच शुरू की

Nilmani Pal
7 Nov 2025 7:26 AM IST
CBI ने पूर्व DGP के बेटे की मौत मामले में जांच शुरू की
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब। अकील अख्तर की मौत के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। पूर्व पंजाब DGP मोहम्मद मुस्तफा और पूर्व मंत्री रिजिया सुल्ताना के बेटे अकील अख्तर की संदिग्ध मौत को लेकर अब CBI ने बाकायदा हत्या के मामले में FIR दर्ज कर ली है। पंचकूला में पिछले महीने हुई इस मौत को पहले दवाइयों के ओवरडोज और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अब जांच सीधे ‘मर्डर एंगल’ से आगे बढ़ेगी।

मामले में पहले हरियाणा पुलिस ने एक वीडियो सामने आने के बाद FIR की थी, जिसमें अकील ने कुछ गंभीर आरोप लगाए थे। उसके बाद राज्य पुलिस ने एक SIT बनाई थी। अब मामले की जुरिस्डिक्शन कई राज्यों से जुड़ने की वजह से CBI ने इसे टेकओवर किया और अपनी FIR दर्ज कर दी। बता दें, कि 16 अक्टूबर 2025 की रात अकील अख्तर अपने घर में मृत पाया गया था। परिवार ने दावा किया था कि उसकी मौत दवाइयों की ओवरडोज से हुई। हालांकि, इसके बाद सोशल मीडिया पर अकील का एक पुराना वीडियो सामने आया, जिसमें उसने पिता और पत्नी के बीच अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए अपनी जान को खतरे की आशंका जताई थी।

पंजाब के मालेरकोटला निवासी शमशुद्दीन ने इस वीडियो को सबूत बताते हुए पंचकूला पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी। मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील की मौत के मामले में पड़ोसी शमसुद्दीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें पंजाब की पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना भी शामिल थी। शिकायत और वीडियो की सामग्री को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने केस दर्ज किया।

अकील की मां रजिया सुल्ताना पंजाब की पूर्व मंत्री रह चुकी हैं, जबकि पिता मोहम्मद मुस्तफा पंजाब पुलिस के DGP (मानवाधिकार) रहे हैं। मुस्तफा पहले भी कह चुके हैं कि अकील 18 साल से मानसिक बीमारी और नशे की समस्या से लड़ रहा था।

Next Story
null