भारत

CBI का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोरी के आरोप में 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 April 2023 5:49 PM IST
CBI का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोरी के आरोप में 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
x
दोनों आरोपियों के घरों पर भी छापेमारी की गई है।
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर और एक एसिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर को एक व्यक्ति से रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार राजौरी गार्डन थाने में स्पेशल स्टाफ के रूप में तैनात था जबकि त्रिलोचन दत्त उसके साथ एएसआई के रूप में तैनात था।
सीबीआई ने बताया कि कुछ दिन पहले पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था जो शिकायतकर्ता के घर के सामने झुग्गी में जुआ खेल रहा था। इंस्पेक्टर नरेंद्र ने शिकायतकर्ता को भी मामले में फंसाने की धमकी दी थी। इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से कहा कि वह झुग्गी उसके नाम ट्रांसफर कर दे नहीं तो उस पर आर्म्स एक्ट/मकोका के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। सीबीआई ने जाल बिछाकर स्पेशल स्टाफ के एएसआई को नरेंद्र की ओर से शिकायतकर्ता से घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
दोनों आरोपियों के घरों पर भी छापेमारी की गई है। मामले में आगे जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story